चंडीगढ़.चंडीगढ़ से बेहद बड़ी खबर सामने आई है जिसमें सिर्फ स्कूल नहीं अब सचिवालय और दो फ्लाइट को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है. इस धमकी के सामने आने के बाद पूरा शहर हिल गया है. चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है और सर्चिंग ऑपरेशन जारी कर दिया गया है. सुबह करीब 7:22 बजे यह ई-मेल स्कूलों को प्राप्त हुआ, जिसके बाद शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल बन गया.
जानकारी है कि कई नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला. इस बार धमकी में 5 स्कूलों के साथ-साथ सचिवालय और दो फ्लाइट्स को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. सचिवालय के स्टाफ में भी डर का माहौल बना हुआ है. लगातार मिल रहे इस तरह के धमकी भरे मेल ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया.

लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के चलते शहर में भय का माहौल गहरा गया है. इससे पहले भी कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं. हालात को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है और मामले की जांच जारी है. पुलिस बमरोधक टीम के साथ सर्चिंग कर रही है. वहीं दूसरी और पूरे स्कूल को तुरत खाली करवाया गया है.
- शौक के चक्कर में मिली सलाखेंः लड़कियों को धमकाकर रंगदारी मांगने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, जानिए शातिर कैसे ऐंठते थे पैसे…
- मिठाई बनी जहर, नूंह के गन्डुरी गांव में 8 मासूम बीमार, 5 की हालत गंभीर
- ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, अमेरिका पर लगाया युद्धविराम तोड़ने का आरोप ; कहा-“दुश्मनों के जहाजों को गुजरने का कोई अधिकार नहीं”
- बरसी के कार्यक्रम में मातम: जिस तालाब ने ली थी भाई की जान, वहीं दो चचेरी बहनों की भी डूबने से मौत
- भाजपा राज में किसान बेहाल, एमएसपी सिर्फ कागजों तक सीमित : प्रदीप नरवाल

