श्री अमरनाथ यात्री 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. इस यात्रा के रजिस्ट्रेशन को लेकर आज सुबह से ही अली मोहल्ला के पास स्थित जेएंडके बैंक में लोगों की लंबी लाइने लगी हुई हैं.
बैंक के बाहर काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु खड़े हुए हैं और रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं.जानकारी मिली है कि श्रद्धालु भी कर्मियों को पूरा सहयोग कर रहे है और गर्मी होने के कारण श्रद्धालुओं के पानी की व्यस्था की गई बैंक में भीड़ ज्यादा ना हो इसके लिए 20-20 श्रद्धालुओं को बैंक में आने की अनुमति दी जा रही है.
एक से दो दिन तक भीड़ रहेगी और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सिक्योरिटी बढ़ाने को लेकर विचार किया जा रहा है. शुरुआत के 10 दिनों में श्रद्धालु की संख्यां में बढ़ौतरी देखने को मिलती है.उत्साह के साथ परेशानी भीश्रद्धालु में यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए जबरदस्त उत्साह देखने मिला. लोग अपनी पारी आने के इंतजार करते नजर आए. इस दौरान सुबह 7 बजे से बैंक के बाहर लाइन में लोग लगने लगे थे. वहीं श्रद्धालु ने कहाकि सुबह 7 से 7.30 बजे से वह बैंक के बाहर आकर खड़े है.
ऐसे में बैंक का सिस्टम सही ना होने के कारण वह रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर काफी परेशान हो रहे है. यहां कुछ लोग ऐसे थे जो पहली बार यात्रा करने जा रहे थे और कुछ ऐसे भी थे जो इसके पहले कई बार यात्रा कर चुके हैं. पहली बार यात्रा करने के लिए जा रहे हैं.सुबह 10 से 4 बजे के बीच हो रही है.

रजिस्ट्रेशन इस बारे में बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कल से बैंक में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 10 से लेकर 4 बजे तक किया जा रहा है. बीते दिन भी 100 टोकन देकर रजिस्ट्रेशन किया गया. वहीं आज भारी संख्या में श्रद्धालु बैंक में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आए हैं.ऐसे में वह रजिस्ट्रेशन के समय को बढ़ाने का विचार कर रहे है ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े.
- बंगाल चुनाव: SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जाने किन लोगों को मिलेगा वोट का अधिकार
- आज रात शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन चार राशियों को होगा फायदा …
- वेदांता पावर प्लांट हादसा : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायल मजदूरों से मिलकर जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
- Son of Sardaar 2 को लेकर Mrunal Thakur ने की बात, कहा- मुझे पता नहीं था कोई उम्रदराज एक्टर मेरा पति बनेगा …
- चाचा ने भतीजे पर तानी बंदूक: हंसी मजाक के बाद हुआ विवाद, केस दर्ज

