एली श्लेन, एक ऐसी महिला जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति की अपने संसद भवन में धज्जियां उड़ा दी. एली श्लेन इटली की नेता प्रतिपक्ष हैं. इटली की सेंटर लेफ्ट विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता एली श्लेन ने अपने देश की पीएम और अपनी प्रतिद्वंद्वी जॉर्जिया मेलोनी के साथ गजब की एकजुटता दिखाई और उन्हें बेवजह टारगेट करने के लिए ट्रंप पर खूब बरसीं. इटली की संसद में ट्रंप पर गरज रहीं ये महिला नेता एली श्लेन (Elly Schlein) हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ही अंदाज में ईरान वॉर में अमेरिकी की मदद न करने के लिए इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को खूब खरी खोटी सुनाई. लेकिन ट्रंप के इस बयान पर इटली की विपक्षी पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता एली ने कहा कि उनकी पार्टी इटली और इटली की सरकार पर होने वाले किसी भी हमले को स्वीकार नहीं करेगी. इटली की नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इटली के अपमान का अधिकार किसी विदेशी को नहीं है. एली श्लेन इटली की संसद में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि
“कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मेरे देश और मेरी सरकार का अपमान नहीं कर सकता.” “सुन लो ट्रंप, भले ही हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन हम इतालवी लोग अपने देश पर होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, खासकर तुम्हारी तरफ से.”
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने एक समय उनकी मित्र रही इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की तीखी आलोचना की थी. मंगलवार को इटली के दैनिक अखबार ‘कोरिरे डेला सेरा’ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था, “मैं उनसे हैरान हूं. मुझे लगा था कि उनमें हिम्मत है, लेकिन मैं गलत था.” ट्रंप ने कहा था कि मेलोनी को इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि ईरान के पास परमाणु हथियार हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो वे दो मिनट में इटली को उड़ा देंगे.
बस फिर क्या था, यहीं एक ट्रम्प का दिए हुए इस बयान पर इटली में उफान है और पक्ष-विपक्ष एक हो गया है. इटली की नेता प्रतिपक्ष एली श्लेन ने संसद में कहा, “इटली एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है. हमारा संविधान स्पष्ट है. इटली युद्ध का विरोध करता है. किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को हमारे देश या सरकार पर हमला करने, उसे धमकाने या उसका अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है.”
आगे एली श्लेन ने कहा कि,“राष्ट्रपति ट्रंप सुनो इस सदन में हम भले ही एक-दूसरे के विरोधी हों, लेकिन हम सभी इटली के नागरिक और इटली के सांसद हैं. हम इन हमलों और धमकियों की सर्वसम्मति से निंदा किए जाने की मांग करते हैं.” एली श्लेन के इस बयान का सदन में जोरदार स्वागत हुआ. संसद के सदस्यों ने इस बयान के लिए अपनी अपनी जगह से उठकर उनके प्रति सम्मान जताया. इटली की मीडिया में भी इस बयान की खूब चर्चा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

