Karauli News: राजस्थान के करौली जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के सपोटरा इलाके में एक मनचले युवक ने सरेराह ऑटो रिक्शा में जा रही एक युवती का न केवल पीछा किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके की महिलाओं में डर और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है।

इंस्टाग्राम पर वीर बनने की कोशिश
दरअसल, मामला तब खुला जब इंस्टाग्राम पर abhishek_sapotra_55 नाम की आईडी से एक वीडियो शेयर किया गया। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बाइक से एक ऑटो रिक्शा को दौड़ा रहा है जिसमें एक युवती बैठी हुई है। हैरानी की बात यह है कि युवक को कानून का कोई खौफ नहीं था; वह एक हाथ से बाइक चला रहा था और दूसरे से लड़की का वीडियो बना रहा था। बाद में उसने इसे अपनी प्रोफाइल पर ‘स्वैग’ के साथ पोस्ट भी कर दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
गौरतलब है कि यह वीडियो जैसे ही ट्विटर (X) पर सूरज कुमार बुद्ध’ नाम के यूजर ने साझा किया, राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवालों की झड़ी लग गई। लोगों का कहना है कि अगर दिन-दहाड़े इस तरह की हरकतें होंगी, तो बेटियां घर से कैसे निकलेंगी? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने राजस्थान पुलिस और मुख्यमंत्री को टैग करते हुए सख्त से सख्त सजा की मांग की है।
एक्शन में पुलिस महकमा
शुरुआत में मामले को लेकर पुलिस अनजान बनी रही, लेकिन दबाव बढ़ते ही महकमा हरकत में आ गया है। इस सनसनीखेज मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी लोकेश सोनवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एएसपी गुमानाराम जाट और सपोटरा थानाधिकारी अवजीत सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस की एक टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पढ़ें ये खबरें
- जीएसटी विभाग में पदोन्नति : शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर, नया रायपुर संभाग-1 के ऑडिट की मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी…
- CG News : रिश्वतखोर सरपंच गिरफ्तार, एक लाख रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
- बालू माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बरैनी घाट से 11 ट्रैक्टर जब्त, छापेमारी से मची भगदड़
- हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जमानत याचिका में केस हिस्ट्री छिपाना गंभीर चूक, ईमानदारी जरूरी
- पीपी कपूर का अल्टीमेटम: 10 दिन में अवैध मार्केट ढहाओ, वरना विधायक और कमिश्नर पर होगा केस
