CM Bhajanlal Sharma Big Decisions: जयपुर के शासन सचिवालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ प्रमोशन के नियमों में ढील दी है, बल्कि 8वें वेतन आयोग की दिशा में भी कदम बढ़ा दिए हैं।

कर्मचारियों के लिए 5 बड़े ऐलान
सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक कई घोषणाएं कीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया। पदोन्नति के लिए अनुभव की शर्त में 2 साल की छूट दी गई है। इससे एक बड़ा तबका सीधे लाभान्वित होगा। अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव करते हुए अब पुत्रवधू (बहू) को भी इसके दायरे में शामिल किया गया है। इसी के साथ ही सहायक शासन सचिव के 15 नए पद बनाने का ऐलान किया गया है। 8वां वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के लिए सरकार जल्द ही एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अगवन शर्मा और उनकी टीम को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जनता की उम्मीदों का केंद्र है सचिवालय
बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पद केवल अधिकार नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि उनका आचरण पारदर्शी और जवाबदेह होना चाहिए। गौरतलब है कि सचिवालय से ही राजस्थान की 8 करोड़ जनता की किस्मत के फैसले होते हैं, इसलिए फाइलें अटकनी नहीं चाहिए। दरअसल, सरकार अब ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत ई-गवर्नेंस और पेपरलेस काम पर ज्यादा जोर दे रही है।
पढ़ें ये खबरें
- श्योपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी: नीचे दबने से चार की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल
- तखतपुर के नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, 13 करोड़ की सड़क निर्माण योजना का हुआ भूमि पूजन
- कम पढ़ा होना बुरी बात नहीं, पर छुपाना गलत, सासाराम में मनोज भारती का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला
- प्रयास आवासीय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका, विद्यार्थी कल तक कर सकते हैं आवेदन
- विकासनगर अग्निकांड पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- यदि समय पर राहत कार्य शुरू होता तो सैकड़ों झोपड़ियां बचाई जा सकती थी
