जालंधर : भयानक गर्मी के बीच जालंधर में आगजनी की घटना सामने आई है, इस आग की लपट मॉल की दीवार तक जा पहुंची, जिसके कारण आसपास में भगदड़ मच गई. यह घटना मॉडल टाउन में सड़क किनारे पड़ी पेड़ की टाहनियां को लगाई आग के कारण घटी है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है.मॉडल टाउन की गोल मार्किट के पास मॉल के बाहर सड़क के किनारे पेड़ों की टहनियां पड़ी थी. आग देखते ही देखते भयानक रूप ले ली, बड़े मुश्किल के साथ आग को काबू में पाया आया.

बताया जा रहा है कि आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि वह मॉल की दीवार पर लगे ए.सी. के आउटडोर तक पहुंच गई. इस आग के कारण दीवार पर लगे 6 के करीब ए.सी. के आउटडोर जल गए.

वहीं फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि आग किसने लगाई है या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसा हुआ है.ये भी खबर मिली है कि घटनास्थल के पास ही एक गाड़ी भी खड़ी थी. आग लगने की जानकारी मिलते ही गाड़ी का मालिक मौके पर पहुंचा और उसने गाड़ी हटाई जिस कारण वह बच गई. घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है.