भोपाल। Sheopur Accident: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है। साथ ही गंभीर घायलों को 1 लाख रुपए की मदद करने का ऐलान किया है। 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी घोषणा की है। सीएम ने लिखा, ‘श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है।’

यह भी पढ़ें: श्योपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी: नीचे दबने से चार की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल

सीएम ने आगे कहा, ‘मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों के लिए शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

ट्रैक्टर ट्राली में सवार सभी लोग वीरपुर के घूघस गांव से विजयपुर के झारबडौदा भात देने जा रहे थे। इसी दौरान गैस गोदाम के पास हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली के नीचे आने से चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोगों को चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m