हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए गैंगरेप मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने तीन दिन पहले जंगल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल से ही दोनों दरिंदो को दबोचा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घटनास्थल पर दोबारा ऐसी हरकत को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को देख भगाने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र के बड़गोंदा थाना इलाके से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जहां मंदिर दर्शन के बाद अपने साथी के साथ गई एक युवती को बदमाशों ने निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, युवक-युवती मंदिर में दर्शन करने के बाद जय जवान जय किसान तालाब के पास से जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे मौके से भगा दिया था।
ये भी पढ़ें: मामी के साथ 6 साल से था अवैध संबंध, प्यार में रोड़ा बन रहा था मामा, भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया खौफनाक कांड
इसके बाद आरोपियों ने युवती को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़गोंदा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। कुछ संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। इस बीच इंदौर ग्रामीण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद घेराबंदी कर बेरछा के जंगल से ही दोनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: प्यार का दर्दनाक अंत! श्योपुर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

