कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शासन-प्रशासन द्वारा जागरुकता के बाद भी लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे है। ताजा मामला विदेशी बताकर युवती से पौने दो लाख रुपए की ठगी का है।
18 अप्रैल महाकाल आरती: मस्तक पर रजत त्रिशूल और त्रिपुंड अर्पित कर दिव्य श्रृंगार,
सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हुई थी
दरअसल घटना हनुमान ताल थाना अंतर्गत खटीक मोहल्ला की है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर आरोपी और पीड़िता की पहचान हुई थी। सोशल मीडिया के जरिए मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर बातचीत शुरू हुई थी।
आधी रात थाने में हाई-प्रोफाइल ड्रामा! सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर वकीलों के बीच ‘दंगल’,
मुंबई एयरपोर्ट में फंसने का दिया था झांसा
आरोपी ने खुद को ईनो चुन्हा बताकर ठगी की है। आरोपी ने विदेश से लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट में फंसने की बात कही थी।आरोपी ने एक महिला को एयरपोर्ट सिक्योरिटी ऑफिसर बता कर बात भी कराई थी। आरोपी ने खुद को मुसीबत से निकालने के लिए एयरपोर्ट पर पौने दो लाख रुपए देने की बात कही थी। पीड़िता ने आरोपी की बात में आकर पौने दो लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। पीड़िता को बाद में ठगी का एहसास होने पर शिकायत दर्ज कराई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

