ED Raids Kolkata DCP Shantanu Sinha House: इस वक्त की बड़ी खबर चुनावी प्रदेश पश्चिम बंगाल से आई है। कोलकाता में ईडी ने सुबह-सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कोलकाता डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा के घर ईडी ने छापा मारा है। रंगदारी और सिंडिकेट रैकेट में उनकी कथित संलिप्तता के मामले में ईडी ने बालीगंज स्थित उनके फ्लैट पर छापा मारा है। कोलकाता डीसीपी शांतनु सिन्हा सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। DCP शांतनु सिन्हा के घर छापेमारी के बाद प्रदेश की सियासत का गर्म होना स्वभाविक है।
DCP शांतनु सिन्हा के साथ-साथ बेहाला स्थित सन एंटरप्राइज के एमडी जॉय कामदार के आवास पर छापेमारी की गई है। ईडी ने कोयला घोटाल में PMLA के तहत ये कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक पीएमएलए के तहत ईडी कोलकाता में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रविवारसुबह प्रवर्तन निदेशालय ने शांतनु के गोलपार्क स्थित आवास पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने उनके घर के बगल में स्थित एक सरकारी प्रशिक्षण केंद्र पर भी छापा मारा। हालांकि यह केंद्र सुबह से बंद था। ED की यह जांच मुख्य रूप से रंगदारी और सिंडिकेट रैकेट में अधिकारी की कथित संलिप्तता के इर्द-गिर्द घूम रही है। जांच एजेंसी को शक है कि इस सिंडिकेट में ‘सोनापप्पू’ जैसे अपराधी शामिल हैं, जो शहर में एक्टिव थे. एजेंसी का आरोप है कि इन अपराधियों द्वारा रंगदारी और वसूली के जरिए जुटाए गए फंड का एक बड़ा हिस्सा डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास तक पहुंचता था।

शांतनु सिन्हा बिस्वास के कालीघाट पुलिस स्टेशन में लंबे कार्यकाल को भी जांच के दायरे में देखा जा रहा है। ED अधिकारी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि उस दौरान हुए वित्तीय लेन-देन और सिंडिकेट गतिविधियों में उनकी क्या भूमिका थी। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में अहम साबित होगी।
सीएम ममता के करीबी हैं शांतनु सिन्हा
शांतनु सिन्हा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाते हैं। हाल ही में उन्हें ममता सरकार के धरने के दौरान मंच पर देखा गया था। उस समय कोलकाता पुलिस ने कहा था कि वो मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए ममता के मंच पर मौजूद थे।
धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
शांतनु सिन्हा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कोयला घोटाले की जांच के संबंध में 28 मार्च, 2026 को जारी नोटिस के बाद ईडी ने 6 अप्रैल, 2026 को पूछताछ के लिए तलब किया था। उन्होंने ईडी के समन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था। इसके साथ ही ईडी ने मेडिकल एनआरआई कोटा प्रवेश घोटाले में भी शांतनु को तलब किया था। लेकिन इस बार केंद्रीय एजेंसी ने सीधे उनके घर पर छापा मारा है।
यह पहली बार नहीं है, जब शांतनु सिन्हा बिस्वास जांच के दायरे में आए हैं। इससे पहले कोयला तस्करी मामले के सिलसिले में उन्हें दिल्ली तलब किया गया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

