प्रवीण भारद्वाज,पानीपत: आसन कलां गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मायके पक्ष का आरोप

मृतका ज्योति के परिजनों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बड़ौत के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने ज्योति की शादी आसन कलां में की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले ज्योति को लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने शक जताया है कि इस घटना के पीछे ससुराल पक्ष का ही हाथ है।

ससुराल पक्ष ने आरोपों को बताया झूठा

दूसरी ओर, ससुराल वालों ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि ज्योति किसी शादी में जाने के लिए पैसे मांग रही थी। पैसे न मिलने से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।