Rajasthan Drug Control Banned Medicines List: राजस्थान के दवा बाजार से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जांच के बाद 7 अलग-अलग कंपनियों की दवाओं को अमानक यानी पाया है। बड़ी बात यह है कि इन दवाओं में बच्चों को दी जाने वाली खांसी की सिरप और गंभीर इंफेक्शन को खत्म करने वाली एंटीबायोटिक्स भी शामिल हैं।

15 दिनों की जांच में खुला बड़ा राज
दरअसल, राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक जी ने बताया कि विभाग की टीम ने 1 से 15 अप्रैल के बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों से दवाओं के सैंपल लिए थे। जब इन सैंपल्स की लैब रिपोर्ट आई, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। कुल 7 दवाइयां ऐसी मिलीं जो मानकों पर खरी नहीं उतरीं। गौरतलब है कि इनमें से कुछ दवाइयां भिवाड़ी, हिमाचल और हरिद्वार की बड़ी फैक्ट्रियों में बनी हैं।
इन दवाओं के इस्तेमाल से बचें
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने इन दवाओं के स्टॉक को तुरंत बाजार से हटाने और बिक्री रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं।
- लोरामिक्स सिरप (Loramic Syrup): लार्क लेबोरेट्रीज, भिवाड़ी की यह दवा बैक्टीरियल इंफेक्शन के लिए है।
- आईसटोकफ-LS (Istockof-LS): खांसी और कफ निकालने वाली यह सिरप भी जांच में फेल रही।
- ओकुफ-DX (Ocuf-DX): सूखी खांसी के लिए इस्तेमाल होने वाली इस सिरप को भी असुरक्षित पाया गया।
- एल्बेंडाजोल टैबलेट: पेट के कीड़े मारने वाली यह दवा (अफ्फी पेरेंटरल, हिमाचल) मानकों पर खरी नहीं उतरी।
- मिथाइलप्रेडनिसोलोन-4: गठिया और सूजन में इस्तेमाल होने वाला यह स्टेरॉयड भी अमानक मिला।
- एक्सटेंसिव-500 और सिप्रोफ्लोक्सासिन 500: ये दोनों ही एंटीबायोटिक दवाइयां लैब टेस्ट में फेल हो गई हैं।
पढ़ें ये खबरें
- जनगणना कर्मियों की सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार जारी करेगी SOP, हमलों और लू के खतरों से मिलेगा बचाव
- Jaipur School Timing Change: जयपुर में स्कूलों का समय बदला, बच्चों को Heatwave से बचाने लिया गया बड़ा फैसला
- नेताओं के बेड… वाले बयान पर भड़कीं श्रेयसी सिंह, पप्पू यादव अपने बयान पर कायम, जानिए पूरा मामला
- कौन है जिम्मेदार? चंदौली में भीषण अग्निकांड, कई घर जलकर खाक, छोटे बच्चे झुलसे
- बस्तर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान 20 डिग्री तक गिरा, टमाटर और मक्के की फसल हो रही बर्बाद…
