Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रशासन से लेकर आम जनता तक को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच बडलिया गांव की दो सगी बहनें, जिनके हाथों में शादी की मेहंदी रची थी, खुद कलेक्टर ऑफिस (DM Office) मदद मांगने पहुंच गईं। घर में शहनाइयां बजने वाली हैं, लेकिन चूल्हा जलने के लिए गैस न होने से पूरा परिवार संकट में था।

शादी का रंग पड़ने लगा था फीका
बता दें कि बडलिया गांव की रहने वाली मन भर और मीनाक्षी रावत की शादी आगामी 25 अप्रैल को होनी तय है। घर में मेहमानों का आना शुरू हो चुका है और तैयारियां अंतिम दौर में हैं। लेकिन बाजार में गैस सिलेंडर की किल्लत ने खुशियों पर ब्रेक लगा दिया था। जब कहीं से रास्ता नहीं सूझा, तो दोनों बहनें अपने पिता के साथ सीधे अजमेर कलेक्ट्रेट की दहलीज पर जा खड़ी हुईं।
कलेक्ट्रेट में मच गया हड़कंप
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने दो दुल्हनों को हाथों में मेहंदी और शादी का कार्ड लिए दफ्तरों के चक्कर काटते देखा। दोनों बहनें सबसे पहले एसपी ऑफिस पहुंचीं। वहां से उन्हें जिला रसद कार्यालय (DSO) भेजा गया। अधिकारियों के सामने बहनों ने बस एक ही बात कही- साहब! अगर गैस नहीं मिली तो शादी में आए मेहमान भूखे रह जाएंगे।
प्रशासन ने तुरंत दिखाया बड़ा दिल
मामले की गंभीरता और कलेक्टर के सख्त निर्देशों को देखते हुए जिला रसद अधिकारी (DSO) नीरज जैन ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने मानवीय आधार पर बिना देरी किए औपचारिकताएं पूरी करवाईं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बहनों के विवाह समारोह के लिए तुरंत 2 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के इस त्वरित एक्शन के बाद बहनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
पढ़ें ये खबरें
- गुरुकुल में बालक के साथ हैवानियत! कुकर्म के बाद उतारा मौत के घाट, शरीर पर मिले बर्बरता के निशान
- छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी IAS अफसरों को बैच अलॉट, आदेश जारी …
- बीटेक डिग्रीधारी युवक बना शातिर चोर : राजधानी के अलग-अलग इलाकों से पलक झपकते ही उड़ा लेता था दोपहिया वाहन, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
- मोतिहारी की 3 स्कूली छात्राएं घर से भागीं, जानें क्या की पुलिस ने कार्रवाई, ये है पूरी कहानी
- गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान चार किशोर गहरे पानी में डूबे, तीन की मौत
