Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सूरज के तेवर अब जानलेवा होने लगे हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच झूल रहा है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण लू (Heatwave) को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है।

श्रीगंगानगर सबसे गर्म, 45 डिग्री छूने की तैयारी
बता दें कि बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, यहाँ तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3-4 दिनों में पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में पारा 45 डिग्री तक जा सकता है। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं।
इन जिलों में बदल गया स्कूलों का टाइम
बढ़ती तपिश को देखते हुए जयपुर, कोटा और जैसलमेर समेत कई जिला कलेक्टरों ने आदेश जारी कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में 27 अप्रैल से कक्षा 8वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक ही खुलेंगे। कोटा कलेक्टर ने 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक कर दिया है। जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 8वीं तक के बच्चों को दोपहर 12 बजे छुट्टी दे दी जाएगी। 2 मई तक के लिए दौसा नया टाइम टेबल लागू कर दिया गया है। बता दें कि प्रशासन के इस फैसले से लाखों स्कूली बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। दोपहर की भीषण गर्मी में बच्चों का घर लौटना किसी चुनौती से कम नहीं था।
आंधी-बारिश का भी है अनुमान
सूत्रों की मानें तो जहां एक तरफ गर्मी सता रही है, वहीं मौसम विभाग ने हल्की राहत के संकेत भी दिए हैं। 26 से 28 अप्रैल के बीच बीकानेर और सीमावर्ती इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, इससे तापमान में बहुत बड़ी गिरावट आने की उम्मीद कम ही है।
पढ़ें ये खबरें
- Share Market Crash : शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन भी लाल, पलभर में निवेशकों के 2.14 लाख करोड़ साफ
- बिहार में आ रही है स्वच्छता वाली टीम, गंदगी फैलाई तो कटेगा चालान, घटेंगे अंक
- CG News : बुलडोजर एक्शन से नाराजगी, विरोध में आज बंद का आव्हान, SDM कार्यालय घेरने की तैयारी
- वर्दी में रीलबाज़ी पड़ी भारी: सिगरेट-रील्स वाले होमगार्ड पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड
- मामूली विवाद ने ली 16 साल के मासूम की जान: करही में भड़की हिंसा, आरोपी के घर-दुकान को किया आग के हवाले
