CG Dead Body Found : मनोज यादव, कोरबा. सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है. वह कुसमुंडा का खदान के निजी कंपनी में काम करता था.
गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुसमुंबडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है. (Chhattisgarh Crime) स्थनीयों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया.

पुलिस की जांच जारी (CG Dead Body Found)

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना और युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है. वहीं परिजनों को सूचना भेजी जा रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। पुलिस की जांच जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

