वीरेंद्र कुमार, नालंदा। बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नालंदा जिले से सामने आया है, जहां बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला में कल गुरुवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित शराब और ड्रग्स माफिया ने एक पिता और पुत्र को गोली मार दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गोली लगने से एक की हालत गंभीर
घटना में 41 वर्षीय सोहन मियां और उनके 12 वर्षीय पुत्र अली फरहान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिता को गाल में और बेटे को कंधे में गोली लगी है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोहन मियां की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
विरोध करने पर मारी गोली
परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले में कथित रूप से शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाला बेचू मियां उर्फ लंगड़ा अक्सर विवाद करता था। गुरुवार की रात भी बिना किसी कारण के विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गोलीबारी कर दी। घटना के संबंध में घायल बच्चे के चाचा ने बताया कि, उनके भाई और भतीजे ने केवल अवैध धंधे का विरोध किया था, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया।
डीएसपी नूरुल हक का बयान
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली मारने का आरोप बेचू उर्फ लंगड़ा पर लगाया गया है, हालांकि जांच के बाद ही घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
ये भी पढ़ें – बिहार के दरभंगा में भारी बवाल: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल, 6 थानों की पुलिस तैनात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

