चंकी बाजपेयी, इंदौर। इंदौर हमेशा से कुछ अनोखा और अलग ही करता है। एक बार फिर कुछ ऐसे ही कहानी सामने आई है। जहां शिवसेना के मध्य प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने अपना जन्म दिवस अनोखे रूप में बनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
सुरेश गुर्जर के मुताबिक, वह हमेशा से अपने जन्मदिन को सादगी के साथ मनाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन को अनोखे रूप से बनाने का प्रयास किया। इस दौरान उनका कहना था कि उन्होंने काफी गरीबी देखी है, उनके पास करोड़ों रुपया था लेकिन समय इतना खराब आया कि वह काफी कर्ज में हो गए थे। लेकिन अब जब उन्होंने इन बेजुबान पशुओं की सेवा करना शुरू किया तो आज फिर वह आसमान की बुलंदियों पर है। इसी कारण से उन्होंने अपने 55वें वर्ष के जन्मदिवस को परिवार के साथ अनोखे रूप से बनाने का संकल्प लिया है।
स्ट्रीट डॉग के लिए भोजन की व्यवस्था
उनका कहना है कि घर में रहने वाले श्वान को तो बेहतर भोजन व्यवस्था मिलती है, लेकिन रोड पर रहने वाले स्ट्रीट डॉग को किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं होती है। इस कारण से वह अब अपनी कार में एक भारी मात्रा में भोजन व्यवस्था लेकर निकले हैं, जिसमें दूध बिस्किट टॉस और ऐसे खाद्यान्न सामग्री रखी है कि जहां पर भी स्ट्रीट डॉग दिखाई देता है, तुरंत उसके सामने पत्तल बढ़ा देते हैं और पांच तरीके का पकवान उसके सामने रख देते हैं, जो उसे पसंद आता है वह खाता है और अपने अन्य साथियों को भी बुला लेता है।
51 हजार से ज्यादा श्वानों को भोजन कराने का संकल्प
हालत यह है कि उनकी गाड़ी का हॉर्न सुनकर कॉलोनी गली मोहल्ले में रहने वाले श्वान तुरंत दौड़कर आ जाते हैं। इसी तरीके से उन्होंने संकल्प लिया है कि वह पूरे शहर में 51000 से अधिक श्वानों को भोजन कराएंगे और यह प्रतिदिन नियंत्रण जारी रहेगा। इसके लिए उन्होंने सामाजिक संगठन प्रतिष्ठित बेजुबान पशुओं के लिए कार्य करने वाले संगठनों से भी संपर्क किया है जो कि बढ़ चढ़कर इस कार्य में हिस्सा ले रहे है।
ऐसे लोगों पर कार्रवाई की कही बात
उनका कहना है कि गाड़ी के नीचे आने से इन बेजुबान जानवरों की मौत हो जाती है। कुछ लोग इन्हें आहत कर जानबूझकर मार डालते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए। साथ ही समय-समय पर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों को भी इन बेजुबान पशुओं के लिए काम करना चाहिए। ताकि उनके स्वास्थ्य और रहने की व्यवस्था हो सके। जिसके कारण यह दूसरों पर हमला नहीं करेंगे और उसका फायदा सीधे तौर पर मानव जीवन पर भी होगा। सबसे फायदेमंद और वफादार पशु में अगर कोई आता है तो वह श्वान है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
सामाजिक संगठन से जुड़ी महिलाओं ने कही ये बात
वहीं सामाजिक संगठन से जुड़ी हुई महिलाओं का कहना था कि ऐसे काफी अनोखे लोग होते हैं जो कि बेजुबान पशुओं के साथ अपना जन्म दिवस या खुशियां बांटना चाहते हैं। आज जिस तरीके से बेजुबान पशुओं के साथ सुरेश गुर्जर ने केक काटकर यह पहल की गई है, यह मानव संपदा के लिए एक ऐतिहासिक पल है और इस पहल का हम सबको सराहना करने की आवश्यकता है। ताकि भविष्य में आगे बढ़कर ऐसे बेजुबान पशुओं के लिए लोग आगे आए और उनके संरक्षण और सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अपना दायित्व और कर्तव्य निभाएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

