National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 अप्रैल 2026) की खबरों में डिनर शूटिंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लगी मुहर, तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद पहला टारगेट किलिंग, नीला ड्रम के बाद अब आया बक्सा कांड प्रमुख रहा।

डिनर शूटिंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
Donald Trump CBS Interview: वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents Dinner) में शूटिंग पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बयान दिया है। घटना के बाद CBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हम पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं। यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। मुझे मरने का डर नहीं है। मैं ज़िंदगी को समझता हूं। साथ ही ट्रंप ने हमलावर के बारे में भी अहम खुलासा किया।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लगी मुहर
India-New Zealand Free Trade Agreement: कई सालों के इंतजार के बाद आखिरकार भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड (India-NZ Free Trade) एग्रीमेंट पर मुहर लग गई है। सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मुहर लगी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और उनके न्यूजीलैंड समकक्ष टॉड मैक्ले (Todd McClay) की उपस्थिति में इस डील पर साइन किया गया। दोनों देशों के बीच इस ऐतिहासिक समझौते से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। न्यूजीलैंड भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश भी करेगा। जबकि न्यूजीलैंड 5000 भारतीयों को वर्किंग वीजा भी देगा।

तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद पहला टारगेट किलिंग
Hindu Priest Murder in Bangladesh: एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के खिलाफ टारगेट किलिंग हुई है। बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्या की गई है। तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद अल्पसंख्यक पुजारी की हत्या का यह पहला मामला सामने आया है। मंदिर का रख-रखाव करने वाले पुजारी का शव घर से लापता होने के तीन दिन बाद पेड़ से लटका हुआ मिला। प्रत्यक्षजर्शियों के मुताबिक 19 अप्रैल की देर शाम दो अज्ञात व्यक्ति नयन को अपने साथ ले गए और तीन दिन बाद उनका शव गांव के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मिला।

नीला ड्रम के बाद अब आया बक्सा कांड
Husband Murdered Dietician Wife: आपने मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ (Blue Drum Murder Case) की काहनी तो जरूर सुनी होगी, जिसमें पत्नी अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में रखकर ऊपर से सीमेंट भरकर पैक कर देती है। नीला ड्रम के बाद अब बक्सा कांड आया है। हालांकि इस कहानी के किरदार बदल गए हैं। बक्सा कांड में पति अपनी डाइटिशियन पत्नी की हत्या कर शव को संदूक (बक्सा) में रखकर सीमेंट डालकर पैक कर देता है। इसके बाद पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने जाकर दर्ज भी कराता है। ये रूह कंपा देने वाला मामला गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) के गोड़ादरा इलाके से आया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सीजफायर खत्म होने से पहले ट्रंप ने तेहरान को फिर धमकी: Donald Trump threatens Iran again: अमेरिका-ईरान सीजफायर खत्म होने में सिर्फ 3 दिन बचे हैं। सीजफायर खत्म होने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास सिर्फ 3 दिन बचे हुए हैं। इस बार तेहरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी तो ईरान के तेल-गैस पाइपलाइन सब ब्लास्ट हो जाएंगी। इस बार ईरान में सिर्फ तबाही का मंजर होगा। (पढ़े पूरी खबर)
पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ का इंतकाम जारी: LeT Commander Sheikh Yusuf Afridi: पाकिस्तान में अज्ञात ‘धुरंधर’ का इंतकाम जारी है। ये अनजान ‘धुरंधर’ आतंकियों को चुन-चुनकर हत्या कर जहन्नूम की सैर पर भेज रहा है। इस अनजान धुरंधर ने इस बार अपना शिकार आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के करीबी और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को बनाया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारी ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी। शेख यूसुफ अफरीदी की मौत की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। 2026 में इस तरह अबतक 30 से ज्यादा आतंकी नेताओं को मार गिराया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
बंगाल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीएम मोदी की गर्जना: PM Modi Election Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के अंतिम मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी और टीएमसी (BJP and TMC) ने पूरी ताकत झोंक दी है। अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले के बैरकपुर (Barrackpur) में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। हालांकि प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली में सीएम ममता बनर्जी का एक बार भी नाम नहीं लिया। (पढ़े पूरी खबर)
इंटरव्यू में एंकर पर गुस्सा हुए डोनाल्ड ट्रंप: Donald Trump gets angry at anchor during interview: वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents Dinner) में शूटिंग के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CBS न्यूज को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग केस (White House Dinner Firing Case) में कई सनसनीखेज खुलासे किए। हालांकि इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महिला एंकर पर उस समय गुस्सा हो (Donald Trump gets angry at anchor during interview) गए, जब उसने व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग केस के आरोपी कोल टॉमस एलन का पत्र पढ़ दिया। इस पत्र में हमलावर ने ‘पेडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि उसने पत्र में किसी का नाम नहीं लिखा था। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

