सोहराब आलम मोतिहारी। जिले के आदापुर प्रखंड स्थित UMS उचीडीह स्कूल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें शिक्षक क्लासरूम में बैठकर चिकन पार्टी करते और शराबबंदी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्कूल में शिक्षकों द्वारा चिकन पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे शिक्षक

गौरतलब है कि बिहार शिक्षा विभाग समय-समय पर शिक्षकों और पठन-पाठन को लेकर गाइडलाइन जारी करती रहती है, जिससे स्कूल में शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए उसका पालन करें और कक्षाओं में सही से बच्चों की पढ़ाई हो सके। हालांकि शिक्षा के मंदिर में सामने आए इस तरह की हरकतों ने विभाग की गाइडलाइन और शिक्षकों की नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, ऐसे में अब कार्रवाई को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।

शराबबंदी का उड़ाया मजाक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शिक्षक चिकन चावल के दावत की मौज उड़ाते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शिक्षिका भी नजर आ रही है। हद तो तब हो गई, जब इन शिक्षकों में से किसी एक ने राज्य में लागू शराबबंदी का मजाक उड़ाते हुए पूछता है कि शराबो बा की नाही। वायरल वीडियो में सभी शिक्षक जिस हिसाब से चिकन चावल खा रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं, उसे देखकर साफ लगता है कि उनके मन में ना तो विभाग का कोई डर है और ना ही नैतिकता का ख्याल।

ये भी पढ़ें- ‘सिर्फ बिहारी होने पर दिल्ली में गोली मारकर हत्या’, तेजस्वी बोले- बिहारियों के लिए काल बनी BJP