कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज दो दिन बाद ही फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की हैं। गनीमत रही कि फंदा और कुर्सी टूट गई, जिससे परिजनों को जानकारी मिल गई। परिजन तुरंत विवाहिता को अस्पताल लेकर पंहुचे और भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दअरसल, भिंड जिले के गोरमी की रहने वाली सपना गुर्जर (22) की शादी 25 अप्रैल 2026 को ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले सौरभ गुर्जर के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद नवविवाहिता सपना ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। इसी दौरान फंदा और पैरों के नीचे रखी कुर्सी टूट गई। आवाज सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे तो सपना बेसुध हालत में मिली।
ये भी पढ़ें: ‘प्रद्युम्न सिंह’ ने खाया जहर! इलाज के दौरान तोड़ा दम, युवती के साथ था प्रेम संबंध
गले पर निशान, होश में आने के बाद दर्ज होगा बयान
परिजनों ने तुरंत सपना को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, सपना की हालत गंभीर है लेकिन अभी स्थिर है। गले पर निशान हैं और उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ की पुलिस के मुताबिक सपना अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। तभी खुदकुशी की कोशिश के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है।
ये भी पढ़ें: एक्टर सैफ अली खान की बहन के खिलाफ होगी FIR! कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने रुबात बंद होने पर दी चेतावनी
क्यों उठाया खौफनाक कदम ?
वहीं सपना के परिजन भिंड से ग्वालियर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शादी के दो दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ कि नवविवाहिता को यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवविवाहिता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर प्रताड़ना का मामला सामने आता है, तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

