अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ती महंगाई का असर अब आम जिंदगी से लेकर धार्मिक यात्राओं तक साफ दिखाई देने लगा है. ताजा मामला हज यात्रा से जुड़ा है, जहां इस साल हज पर जाने वाले यात्रियों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हवाई किराए में 10 हजार रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है. असदुद्दीन ओवैसी ने हज कमेटी द्वारा यात्रियों से 10,000 हजार रुपये एक्स्ट्रा हवाई किराए की मांग पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि ये सरासर शोषण है.
ओवैसी ने बताया कि यात्रियों की तरफ से पहले ही ₹90,844 लिए जा चुके हैं. ओवैसी ने तुरंत सर्कुलर वापस लेने को कहा है.
ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हज कमेटी हज यात्रियों से ‘हवाई किराए में अंतर’ के नाम पर अतिरिक्त 10 हजार रुपए की मांग कर रही है। यह तब हो रहा है, जब कुछ महीने पहले ही मुंबई से रवाना होने वाले हर यात्री से 90,844 रुपए वसूले जा चुके हैं। यह आम यात्रियों के लिए मौजूदा दरों से लगभग दोगुना है।
ओवैसी ने कहा कि क्या हज यात्री हज कमेटी के जरिए जाने की सजा भुगत रहे हैं? ये सरासर शोषण है और कुछ नहीं. ज्यादातर हज यात्री अमीर नहीं होते, वे हज पर जाने के लिए सालों तक पैसे जमा करते हैं. उनके लिए यह कोई विलासिता नहीं है. उन्होंने कहा कि इस सर्कुलर को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और हज यात्रियों से वसूले गए पैसे उन्हें वापस किए जाने चाहिए.
मीडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से सरकार की तरफ से हज यात्रियों के लिए नोटिस जारी की गई. अल्पसंख्यक मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए नोटिस में बताया गया कि 2026 में हज की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त 10 हजार रुपये जमा करने होंगे. सभी यात्रियों को 15 मई तक इस रकम का भुगतान करना होगा.
बता दें कि हज कमेटी की ओर से 28 अप्रैल को एक पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि हज 2026 के सभी तीर्थयात्रियों को सूचित किया जाता है कि मध्य पूर्व में चल रहे संकट से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हवाई चार्टर संचालन के लिए हवाई किराए में एक बार के संशोधन को मंजूरी दे दी है।
हज कमेटी की ओर से कहा गया कि संशोधित हवाई किराए में प्रति तीर्थयात्री 100 यूएसडी की अतिरिक्त राशि शामिल है, चाहे उनका प्रस्थान बिंदु कोई भी हो, जिसका वहन तीर्थयात्रियों को स्वयं करना होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

