अतीश दिपंकर, भागलपुर। बिहार के चर्चित पीसीएस अधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रामधनी यादव के एनकाउंटर ने अब एक नया और विवादित मोड़ ले लिया है। इस एनकाउंटर की विश्वसनीयता पर न केवल सवाल उठ रहे हैं, बल्कि पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली ही कटघरे में बताई जा रही है।
पुलिस को नहीं पता कहां हुई मुठभेड़?
दरअसल घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी जिला पुलिस उस सटीक ग्रामीण इलाके की पहचान नहीं कर पाई है, जहां यह कथित मुठभेड़ हुई। जब भी इस भौगोलिक स्थान को लेकर सवाल पूछे गए, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल की नीति अपनाई, जिससे संदेह की परतें और गहरी हो गई हैं।
बहू को थाने ले गई थी पुलिस
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा धमाका मृतक रामधनी यादव की बहू बेबी कुमारी के बयानों से हुआ है, जिन्होंने पुलिसिया कार्रवाई को सीधे तौर पर ‘हिरासत में हत्या’ करार दिया है। बेबी कुमारी का आरोप है कि पुलिस ने मुझे 4 व 5 बजे शाम में घर से उठाकर थाने में बंद कर दिया था। तभी मुझे बचाने की खातिर रामधनी यादव खुद देर शाम में थाने पहुंचे कर आत्म समर्पण करने की बात कही। उन्होंने पुलिस से मिन्नतें कीं कि यदि कोई अपराध हुआ है, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए, लेकिन बेकसूर परिजनों को परेशान न किया जाए।
थाने में मारी गई गोली- बहू
प्रत्यक्षदर्शी बहू का दावा है कि थाने के भीतर ही उनके ससुर के साथ हाथापाई की गई और उस वक्त वे पूरी तरह निहत्थे थें। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने के पिछले हिस्से में ले गई, जहां गोली मारकर उनकी जीवनलीला समाप्त कर दी गई। बेबी कुमारी ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि, जिस वक्त यह पूरी घटना हुई, थाने के सीसीटीवी कैमरे रहस्यमयी तरीके से बंद कर दिए गए थे।
बेबी कुमारी का दावा है कि उनके ससुर रामधनी यादव को जबरन थाने के एक ऊपरी कमरे में कैद रखा गया था, जहां की खिड़की से उन्होंने उन्हें ले जाते हुए देखा था। पुलिस ने इस पूरी घटना को बाद में एक बाहरी मुठभेड़ का रंग देने का प्रयास किया।
पूरे कुनबे को मिल रही अंजाम भुगतने की धमकी
परिवार का सवाल है कि जब आरोपी के पास कोई हथियार ही नहीं था, तो मुठभेड़ की कहानी कैसे संभव है? दोपहर करीब 12 बजे शव सौंपने के दौरान भी पुलिस इस बात का तार्किक जवाब नहीं दे पाई कि हिरासत में मौजूद व्यक्ति अचानक मुठभेड़ स्थल तक कैसे पहुंच गया। परिजनों का आरोप है कि सच को दबाने के लिए उन्हें और उनके पूरे कुनबे को अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है। हालांकि इस संबंध में भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव से पक्ष लेना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया।
ये भी पढ़ें- Bhagalpur Encounter: सरकारी अफसर की हत्या करने वाला एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर, सीने में लगी गोली
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

