शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में नीट परीक्षा (NEET EXAM) में नकल रोकने अजीब फरमान का मामला सामने आया है। नकल रोकने सभी मेडिकल छात्रों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

मेडिकल कॉलेज को सतर्क रहने के निर्देश

दरअसल एनएमसी (NMC) ने छुट्टी रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अवकाश नहीं देने को लेकर निर्देश है। दो और तीन मई को किसी भी छात्र को अवकाश नहीं दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज (Medical College) और संस्थानों को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए है।

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आपत्ति उठाई

बता दें कि साल 2024 और 2025 में सीबीआई (CBI) ने कुछ सॉल्वर गैंग पकड़ी थी। एनएमसी के निर्देश पर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आपत्ति उठाई है। नोटिस को बिल्कुल अनुचित बताया है। जूडा ने कहा- सॉल्वर गैंग को ना रोक पाने की अपनी नाकामी को स्टूडेंट्स के माथे पे डाला जा रहा है। ये कतई उचित और न्याय संगत नहीं है।

खुड़ैल सुसाइड केस: HC से जमानत निरस्त फिर भी पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी, 

डॉ यशवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष, JDA मध्यप्रदेश

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m