कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। नगर निगम महापौर कार्य परिषद (MIC) सदस्य एवं कांग्रेस पार्षद कांग्रेस पार्षद के साथ कट्टे की नोक पर मारपीट, जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पार्षद बाबा कपूर की दरगाह के पास हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे थे, लहूलुहान हालत में पार्षद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पार्षद शकील मंसूरी से मारपीट
दरअसल यह मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के बाबा कपूर की दरगाह के पास का है। जहां बीती रात दरगाह पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रईस और फिरोज नाम के बदमाशों पर आरोप है कि उनके द्वारा इमरान नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ।कल जैसे तैसे मामला शांत हुआ, लेकिन आज एक बार फिर रईस और फिरोज वहीं पर इमरान से विवाद करने लगे। ऐसे में सूचना मिलने पर झगड़ा शान्त कराने MIC सदस्य व पार्षद शकील मंसूरी पहुंचे। तभी रईस ने पार्षद शकील मंसूरी के सिर पर कट्टे की बट से हमला कर मारपीट शुरू कर दी।
दो नामजद और 04 अज्ञात के खिलाफ FIR
इस दौरान आरोप है कि फिरोज ने पार्षद की सोने की चेन भी लूट ली। जिसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग पार्षद को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज शुरू हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ऐसे में MIC सदस्य शकील मंसूरी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और 04 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

