Ambedkar Nagar road accident 8 dead, अम्बेडकरनगर. जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई है. घायलों को बचाने जुटे लोगों को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए. सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया. जिसमें इलाज के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई. वहं 2 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया था. जहां दोनों की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 12 बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे. आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े. इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार मदद करने पहुंचे लोगों को रौंदते हुए आगे जाकर पलट गई.
इसे भी पढ़ें : शव बताएगा सच! गंगा नदी किनारे दफन लाश को 17 दिन बाद निकाला बाहर, पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी सच्चाई
पुलिस के मुताबिक मृतकों में कार का चालक भी शामिल बताया जा रहा है. अब तक 6 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है, जिनमें उत्तम (सेमरा, कटका), आदित्य (25 वर्ष, जैना, सम्मनपुर), छोटू उर्फ दिव्यांश (14 वर्ष, जैना, सम्मनपुर), राजू गुप्ता (32 वर्ष, सिकंदरपुर, सम्मनपुर), लालचंद (24 वर्ष, पट्टी मोईन, जलालपुर), कैफे (32 वर्ष, सैदापुर) शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. दो अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

