अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला ब्यौहारी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय से सामने आया है, जहां एक क्लर्क को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरेश कुमार जायसवाल निवासी ग्राम निपानिया, थाना पपौंध, तहसील ब्यौहारी ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अंकिता जायसवाल के नाम ग्राम पपौद में खरीदी गई भूमि (रकबा 1020/4/1/1) से जुड़े विवाद की अपील एसडीएम कार्यालय में लंबित थी, जब उन्होंने फैसले की कॉपी मांगी, तो वहां पदस्थ क्लर्क वीर सिंह जाटव ने इसके एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, इसके बाद बुधवार 6 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैप दल का गठन किया गया। योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी क्लर्क वीर सिंह जाटव को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

