कुंदन,कुमार पटना। पटना के ऐतिसाहासिक गांधी मैदान में बिहार कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है। मंच पर सीएम सम्राट चौधरी , दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद हैं। इसके साथ ही मंच पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी व जदयू के दिग्गज नेता मौजूद है। निशांत कुमार, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवा और लेसी सिंह समेत अन्य नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।
मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ
भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन और रमा निषाद ने एक साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर और अशोक चौधरी ने एकसाथ मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।
रत्नेश सदा समेत इन मंत्रियों ने एक साथ ली शपथ
रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेंद्र कुमार रोशन ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
रमा निषाद समेत इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ
भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन और रमा निषाद ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
जमा खान और श्रेयसी सिंह ने ली पद की शपथ
सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंदकिशोर राम, शैलेश कुमार और डॉ. प्रमोद कुमार ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
दीपक प्रकाश समेत इन 6 मंत्रियों ने ली पद की शपथ
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश और संजय कुमार ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा हो गया। राज्यपाल ने शपथ ग्रहण समारोह के समापन की अनुमति दी। राष्ट्रगान के साथ ही कैबिनेट समारोह के समापन की घोषणा हुई।
पीएम मोदी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल
बिहार में आज होने वाले कैबिनेट विस्तार समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं। उनका काफिला पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया गया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए साधु और महात्मा भी पटना पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी की मौजूदगी में ही बिहार कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे साधु-महात्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 मई को पटना दौरे पर हैं, जहां वे गांधी मैदान में होने वाले कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे। अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो हज भवन, भाजपा कार्यालय, आयकर गोलंबर और डाकबंगला चौराहा होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचेगा। इस दौरान पूरे रूट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए साधु और महात्मा भी पटना पहुंचे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- ‘पिता ने आजीवन परिवारवाद पर लेक्चर दिया और बेटा…’, निशांत के मंत्री बनने पर राजद ने कसा तंज
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

