कुंदन,कुमार पटना। बिहार में सम्राट सरकार के कैबिनेट का विस्तार पूरा हो गया है। कैबिनेट विस्तार में 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा को 15, जेडीयू को 13, लोजपा (रामविलास) को 2, हम और रालोमो को 1-1 मंत्री पद मिला। इसके साथ ही सम्राट सरकार में सीएम समेत मंत्रियों की कुल संख्या 35 हो गई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर पीएम मोदी, सीएम सम्राट चौधरी , दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत बीजेपी-जदयू व एनडीए दल के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात भी की। पीएम मोदी नीतीश के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बातचीत करते हुए नजर आए।

32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रोशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंदकिशोर राम, शैलेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश और संजय कुमार ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। गौरतलब है कि बतौर सीएम सम्राट चौधरी और जदयू से विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम पद की पहले ही शपथ ले चुके हैं। इसके साथ ही सम्राट कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 35 हो गई।

ये भी पढ़ें- मंत्री पद की शपथ लेने से पहले निशांत ने लिया पिता का आशीर्वाद, सम्राट कैबिनेट में सिर्फ एक मुस्लिम को मिली जगह