अल्मोड़ा. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. घटना में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते लोगों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस ने तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- बारिश ने बर्बाद कर दिया! बेमौसम बारिश से खेत में खड़ी फसलों का नुकसान, हरीश रावत ने धामी सरकार से की बड़ी मांग
बता दें कि घटना भतरोंजखान थाना क्षेत्र के भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास उस वक्त घटी, जब 3 लोग जागर कार्यक्रम से कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाईं में जा समाई. वहीं कार का नंबंर प्लेट सड़क पर गिर गया. जिसके बाद राहगीर ने पुलिस को फोन कर खाईं में कार गिरने की आशंका जाहिर की.
इसे भी पढ़ें- यही है ‘बेटी बचाओ’ का असली चेहरा? चम्पावत रेप को लेकर धामी सरकार पर यशपाल आर्य ने साधा निशाना, दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने बचाव दल के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया. इस दौरान कार खाईं में मिली, जिसके परखच्चे उड़े हुए थे. वहीं कार में 3 लोग मृत अवस्था में मिले. मृतकों की पहचान भुवन, कैलाश चंद्र के रूप में हुई. तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है. पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

