देहरादून. बेमौसम बारिश की वजह से प्रदेश के किसानों की खडी फसल बर्बाद हो गई है. ऐसे में किसानों के ऊपर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसे में पूर्व सीएम हरीश रावत ने फसलों के नुकसान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की है. पूर्व सीएम ने कहा, राज्य के कई इलाकों में बेमौसमी वर्षा, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खड़ी फसल को बड़ा नुकसान हुआ है. पर्वतीय अंचलों में अभी गेहूं और जौ काटे नहीं गए थे, वे बर्बाद हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें- यही है ‘बेटी बचाओ’ का असली चेहरा? चम्पावत रेप को लेकर धामी सरकार पर यशपाल आर्य ने साधा निशाना, दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप
आगे हरीश रावत ने कहा, मटर आदि की खड़ी फसल को भी कई जगह नुकसान हुआ है. बागवानों को कितना नुकसान पहुंचा है, क्योंकि इस समय उनके फलों में छोटे-छोटे दाने बन रहे हैं. कुछ क्षेत्रों में जहां ओले गिरे हैं, वहां फलों को भी नुकसान पहुंचा है. इसका आंकलन किया जाना चाहिए और किसानों को कैसे मुआवजा दिया जाए, उनको कैसे प्रोत्साहित किया जाए, इस पर काम होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2026: श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, 7 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन
उन्होंने ये भी कहा कि मेरी जानकारी में यह नुकसान लगभग राज्यव्यापी है और पर्वतीय अंचलों में अधिक है. मैदानी क्षेत्रों में आम, लीची आदि को तथा कुछ स्थानों पर सब्जियों को नुकसान पहुंचा है, मगर पर्वतीय अंचलों में यह नुकसान गेहूं, जौ आदि की खड़ी फसल को भी पहुंचा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

