Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Case: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल हो गया है। चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोहरिया इलाका में बुधवार रात 10.30 बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हाईप्रोफाइल राजनीति हत्याकांड के बाद पूरे बंगाल में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ता अपराधियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। वहीं चंद्रनाथ रथ के दोस्त कासिम अली की (Chandranath Rath friend Qasim Ali) भी प्रतिक्रिया सामने आई है। आंखों से आंसू बहते हुए चंद्रनाथ के दोस्त कासिम अली ने कहा कि हमें सिर्फ एनकाउंटर और एनकाउंटर चाहिए। कासिम अली ने कहा कि 9 मई की सुबह हमारा CM शपथ लेगा और शाम तक हमें आरोपियों का एनकाउंटर चाहिए।
चेहरे पर गुस्सा और दर्दभरी आवाज में कासिम अली ने कहा कि बुधवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे चंद्रनाथ रथ से आखिरी बातचीत हुई थी। चंद्रनाथ ने फोन करके कहा था कि आ जाओ, निजाम पैलेस में बैठते हैं। गप्प मारेंगे, चाय पिएंगे। बीजेपी की जीत को लेकर जश्न मनाएंगे। हमने कहा आज नहीं आ पाएंगे, कल मिलेंगे। वही हमारी आखिरी बात थी।
कासिम अली ने रोते हुए दावा किया है कि अपराधियों के टारगेट पर सुवेंदु अधिकारी थे। चंद्रनाथ उनके सबसे करीबी लोगों में थे। बहुत दिन से रेकी हो रही थी। कासिम अली का आरोप है कि यह कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई हत्या है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच एजेंसियां इस संभावना को भी खारिज नहीं कर रही हैं कि हमलावरों को मूवमेंट की पूरी जानकारी थी। कासिम अली ने बातचीत के दौरान बेहद गंभीर राजनीतिक आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी चंद्रनाथ की सफलता बर्दाश्त नहीं कर पाए। भवानीपुर चुनाव में जो काम चंद्रनाथ ने किया, उसके बाद वो टारगेट पर आ गए थे। ममता बनर्जी हार मान नहीं पा रही हैं। कासिम अली ने कहा कि बंगाल की जनता इस हत्या को कभी नहीं भूलेगी। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यमग्राम में रात 10.30 बजे की हत्या
बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोहरिया इलाका में बुधवार रात 10.30 बजे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात से पहले एक कार काफी देर चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। अचानक कार सुवेंदु अधिकारी के पीए के कार को ओवर टेक कर आगे आ जाती है। ऐसे में चंद्रनाथ की कार की भी स्पीड स्लो हो जाती है। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर भी एक युवक आता है। इसके बाद चंद्रनाथ कर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है। रात में ताबड़तोड़ गोलिय़ों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठता है। गोलियों की आवाज, जब शांत होती है तो चीख पुकार मच जाती है। अपराधी 10 राउंड फायरिंग करता है। फायरिंग में चंद्रनाथ कर का सीना, सिर और पेट सब छलनी हो जाता है। उन्हें कई गोलियों लगती है। पांच गोली तो सिर्फ सीने में ही लगती है। एक गोली उनके पेट में लगती है। इससे चंद्रनाथ कर की मौत घटनास्थल पर ही हो जाती है। वहीं उनके ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।
हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल
हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक (Glock) पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, जांचकर्ताओं ने आगाह किया है कि सटीक हथियार की पुष्टि केवल फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगी। सूत्रों ने कहा कि फॉरेंसिक जांच से पता चलेगा कि हमले में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था। घटनास्थल से मिले दृश्यों में कार की खिड़की पर गोलियों के निशान दिखाई दिए, जो हमले की भयावहता को दर्शाते हैं। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद की हैं।
अंधाधुंध हमला नहीं था
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावर बेहद स्पष्ट टारगेट लेकर आए थे। कार में ड्राइवर समेत अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने सिर्फ चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाया। बीजेपी नेताओं का दावा है कि यह सीधे तौर पर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है। घटनास्थल से पुलिस को कई खाली कारतूस और लाइव बुलेट मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
मध्यमग्राम में बढ़ी सुरक्षा
हत्या के बाद मध्यमग्राम और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में रातभर गश्त चलती रही। पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद राजनीतिक तनाव और बढ़ सकता है। इसी वजह से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

