राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्तियों को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि वे पद या नियुक्तियों के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के लिए काम करती हैं।

READ MORE: निकाय चुनावों के लिए बीजेपी की नई बिसात: मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं को अपने क्षेत्र में दिलानी होगी जीत, जल्द होगी बड़ी बैठक

निगम-मंडलों में जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर इमरती देवी ने कहा कि पार्टी के बड़े नेता जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में किसी की अनदेखी नहीं होती और सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।

READ MORE: एमपी में अधिकारी- मंत्रियों की लड़ाई केंद्र तक पहुंची: DOPT के डिप्टी सेक्रेटरी ने सीएस को लिखा पत्र

इमरती देवी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि “महाराज के सभी लोग पार्टी के ही लोग हैं और सभी को अच्छी जगह मिल रही है।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अनदेखी होती तो ज्योतिरादित्य सिंधिया आज केंद्र सरकार में मंत्री नहीं होते।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m