ऑस्ट्रेलिया के शहर एलिस स्प्रिंग्स में एक 5 साल की मासूम आदिवासी बच्ची की मौत के बाद गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि पूरा इलाका जंग के मैदान की तरह तब्दील हो गया. मासूम की लाश मिलने की खबर जैसे ही फैली, लोगों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने उस अस्पताल को घेर लिया जहां बच्ची की हत्या के संदिग्ध का इलाज चल रहा था. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इस बीच सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उस दौरान बवाल मच गया, जब एक 5 साल की आदिवासी बच्ची की हत्या कर दी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बवाल (Violence in Australian) मच गया है. यहां एक दूरदराज शहर के 5 साल की एक आदिवासी बच्ची की हत्या कर दी गई है. इसी शक में एक आदमी को गिरफ्तार किया है.
बच्ची की हत्या के बाद इलाके में तनाव पसर गया. परिवार की इच्छा पर बच्ची को ‘कुमांइजी लिटिल बेबी’ (Kumanjayi Little Baby) नाम से संबोधित किया जा रहा है. यह बच्ची पिछले शनिवार की रात ‘ओल्ड टाइमर्स’ नामक एक आदिवासी कम्युनिटी कैंप से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी.
वहीं, इस पूरे मामले में ऑस्ट्रेलिया के पीएम नॉर्दर्न टेरिटरी के पुलिस कमिश्नर और पीड़ित परिवार के एक प्रवक्ता ने शांति बनाए रखने की अपील की है. यह अपील तब की गई है, जब गुरुवार रात को लगभग 400 आदिवासी लोगों की भीड़ अस्पताल के पास जमा हो गई. अस्पताल में संदिग्ध को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर बेहोश कर दिया था. इसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट किया गया था.
पूरा मामला उस समय शुरू हुआ, जब बच्ची शनिवार देर शाम लापता हो गई. नॉर्दन टेरिटरी के पुलिस कमिश्नर मार्टिन डोल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि जेफरसन लुईस नाम के व्यक्ति ने बच्ची को किडनैप कर उसकी हत्या की थी. इसके बाद वह खुद एलिस स्प्रिंग्स के एक टाउन कैंप में पेश करने के लिए आया था. उसके खुद पेश होने के बाद उस टाउन कैंप के सदस्यों ने जेफरसन को खुद ही सजा देने का फैसला किया.
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई इस हिंसक झड़प में पुलिस की गाड़ी फूंक दी गई और कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. गुस्साई भीड़ ने पत्थर और अन्य चीजों से हमला कर पुलिस अधिकारी और मेडिकल कर्मचारियों को घायल कर दिया. उन्होंने पुलिस की गाड़ियों, एंबुलेंस और फायरब्रिगेड की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया है. साथ ही आंसू गैस का इस्तेमाल किया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

