पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नये युग की शुरुआत होने जा रही है. कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश भर के दिग्गज भाजपा नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए पूरे मैदान को एक अभेद्य किले में तब्दील किया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. सुरक्षा-व्यवस्था इतनी सख्त है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा.
9 मई को कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेगा. इस मेगा इवेंट को सुरक्षित और निर्विघ्न बनाने के लिए कोलकाता पुलिस ने ‘ब्लू प्रिंट’ तैयार कर लिया है. कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लालबाजार मुख्यालय में लंबी बैठक के बाद सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दे दिया है. 900 एकड़ में फैले ब्रिगेड परेड ग्राउंड को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 30 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है.
पश्चिम बंगाल में 9 मई 2026 को होने वाले भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड अभेद्य किले में तब्दील हो रहा है।
हर सेक्टर की जिम्मेदारी डीसीपी (DCP) या असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी के हाथों में होगी. कार्यक्रम के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की अतिरिक्त टुकड़ियां भी मैदान में मोर्चा संभालेंगी.
लालबाजार के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट के लिए अलग से ‘ग्रीन कॉरिडोर’ और आपातकालीन स्थिति के लिए विशेष निकासी योजना भी तैयार की है. 9 मई का दिन न केवल भाजपा के लिए, बल्कि कोलकाता पुलिस के लिए भी प्रबंधन की एक बड़ी परीक्षा होने वाला है.
शपथ ग्रहण में आने वाली लाखों की भीड़ और वीवीआईपी (VVIP) सुरक्षा के लिए हाई-टेक इंतजाम किये गये हैं. हर प्रवेश द्वार पर डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) लगाये जायेंगे. बिना हैंडहेल्ड स्कैनर और फिजिकल तलाशी के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों से की जायेगी. आसपास की ऊंची इमारतों की छतों से पुलिस बल और स्नाइपर तैनात रहेंगे. ड्रोन से भी निगरानी रखी जायेगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

