Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके (TVK) का सरकार बनाने की कोशिशें जारी है। हालांकि अबतक इसमें विजय को कामयाबी नहीं मिल सकती है। . TVK चीफ विजय कई दलों से समर्थन के लिए बातचीत कर रहे हैं लेकिन अभी तक वे बहुमत के जादुई आंकड़े का जुगाड़ नहीं कर पाए हैं। इस बीच तमिलनाडु की छोटी लेकिन अहम पार्टी VCK ने विजय को घमंडी कहकर कहानी में नया ट्वीस्ट ला दिया है। VCK चीफ सिंथनाई सेल्वन (Sinthanai Selvan) ने TVK चीफ विजय को अहंकारी बताते हुए कहा कि बैठ कर समर्थन मांगने की जगह WhatsApp मैसेज कर सपोर्ट मांग रहे हैं।

बता दें कि 234 सीटों वाले विधानसभा में विजय की पार्टी ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं डीएमके ने 59 और एआईडीएमके ने 47 सीट पर जीत का परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस ने 5 और बीजेपी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं VCK ने 2 सीट पर बहुमूल्य जीत हासिल की है। विजय की दो सीटों त्रिची ईस्ट या पेरम्बूर से जीते हैं, इस तरह से उन्हें एक सीट छोड़ना होगाय़ तो यह संख्या घटकर 107 रह जाती है। बहुमत का बेंचमार्क 118 है। कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया है।

कांग्रेस से मर्थन मिलने के बावजूद टीवीके बहुमत के आंकड़े से दूर है। ऐसे में विजय छोटी पार्टियों VCK, CPI, CPI (M) से समर्थन मांग रहे हैं। विजय ने VCK से WhatsApp मैसेज कर सपोर्ट मांग है। इसपर VCK के महासचिव सिंथनाई सेल्वन नाराज हो गए हैं। X पर एक पोस्ट में VCK के महासचिव सिंथनाई सेल्वन ने लिखा- ऐसी स्थिति में जब उन्हें सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, विजय को अत्यंत सावधानी से काम करना चाहिए था. क्या उन्हें उन पार्टियों के नेताओं से तुरंत आमने-सामने मिलकर बात नहीं करनी चाहिए थी जिनका समर्थन वे चाह रहे थे?”

VCK के महासचिव सिंथनाई सेल्वन ने प्रश्न किया-क्या उन्हें खुलकर इस बात पर चर्चा नहीं करनी चाहिए थी कि दूसरे दर्जे के नेताओं के प्रभाव में आने से बचना कितना जरूरी है और यह भी कि राज्यपाल के ज़रिए BJP को तमिलनाडु में घुसने से रोकना कितना अहम है? हम इस बात को कैसे समझें कि कोई WhatsApp मैसेज के ज़रिए समर्थन मांग रहा है और हमसे बस जवाब देने को कह रहा है? अपनी पोस्ट में आगे VCK के जनरल सेक्रेटरी ने TVK लीडरशिप के कुछ हिस्सों पर चुनाव नतीजों के बाद घमंड दिखाने का भी आरोप लगाया और गठबंधन बनाने के लिए जरूरी सुलह वाला तरीका अपनाने के बजाय DMK को नीचा दिखाने वाले और “बदले के लहजे” में बोलने वाले बयानों की आलोचना की।

उन्होंने TVK की “वंशवाद की राजनीति” की आलोचना का भी मज़ाक उड़ाया और कांग्रेस के साथ जुड़ी पार्टियों से एक ही समय में समर्थन मांगने में विरोधाभास की ओर इशारा किया।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m