कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग के ACS और आयुक्त के दौरे के बाद सीवरेज पेयजल लापरवाही पर बड़ा एक्शन सामने आया है। दोनों की सख्त नाराजगी के बाद चार अफसरों पर कार्रवाई की गई है।

MP में भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलटी, 10 यात्री घायल, नशे में था ड्राइवर

अमृत 2.0 सीवरेज प्रोजेक्ट

दरअसल बीते माह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सुधार के निर्देश दिए थे। अमृत 2.0 सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर आगामी कार्यवाई रिपोर्ट मांगी थी। कार्यपालन यंत्री (EE) संजीव गुप्ता द्वारा मामले में रुचि नहीं ली गई। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बेपरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। नगर निगम आयुक्त को 15 दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए है। इसी तरह संभागायुक्त मनोज खत्री ने PHE के EE संजीव गुप्ता को निलंबित किया है।

नगर परिषद बड़ौनी और भितरवार

आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग संकेत भोंडवे द्वारा इनके भी निलंबन के निर्देश दिए है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बड़ौनी के यशवंत राठौर को पेयजल योजना अंतर्गत पाइपलाइन दुरुस्त नहीं कराई जाने पर निलंबित करने के निर्देश दिए है। इसी तरह नगर परिषद भितरवार के उपयंत्री पीयूष गुप्ता को भी पेयजल योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबन के निर्देश दिए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m