पठानकोट. पठानकोट के सरना क्षेत्र में छोटी नहर के पास स्थित एक टैंकर वर्कशॉप से बड़ी खबर समाने आई है, यहां वेल्डिंग के दौरान अचानक हुए भीषण धमाका हुआ जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. धमाके की आवाज की आवाज ऐसी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
इस दर्दनाक हादसे में वर्कशॉप के फोरमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान दौलत राम निवासी बलसुआ के रूप में हुई है. इस घटना के बाद आसपास में सनसनी फैल गई है, वहीं लोगो में डर का माहौल बना हुआ है.
घटना के तुरंत बाद वर्कशॉप के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल धमाके के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के अंदर गैस मौजूद होने के कारण विस्फोट हुआ.पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. साथ ही राहत कार्य भी किया जा रहा है.
- प्रधानमंत्री को बचाने के लिए…छात्रों पर लाठियां और पैलेट गन चलवाने को लेकर BJP पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा विभागीय परीक्षा 2017 का रिजल्ट रद्द, सिलेबस से बाहर सवाल पूछने पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
- रायपुर में लंबित ई-चालान निपटाने का मौका, नेशनल लोक अदालत में होगा निराकरण, 8 सितंबर तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन
- बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, एक की मौत
- लोकायुक्त का छापा: रोजगार सहायक 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस काम के एवज में मांगी थी घूस


