गुरुग्राम। निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर अपराध दक्षिण की टीम ने ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते को उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि निवेश पर अधिक लाभ का झांसा देकर उससे करीब 1 करोड़ 87 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध दक्षिण में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 18 जून 2026 को आरोपी जितेंद्र राय निवासी गांव राजपुर सेमरा, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की गई राशि में से 38 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता 10 हजार रुपये प्रतिमाह के बदले अन्य व्यक्तियों को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले की जांच जारी है।
- आधार से जुड़ेगी वोटर लिस्ट तो खत्म होगा फर्जीवाड़ा? इमरान मसूद के बयान से छिड़ सकती है नई बहस
- भारत ने पाकिस्तान को भेजा न्योताः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार SCO फोरम के लिए आमंत्रित किया
- कानून का तो डर ही नहीं है! 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 3 लोग हुए घायल, जानिए वारदात के पीछे की वजह…
- FASTag New Rules: 1 नवंबर से टोल के लिए नया पास, सालाना फीस 1,500 और 3,000 रुपए तय की; जानिए डिटेल्स ?
- पंजाब में 1 नवंबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय, जानें सुबह और दोपहर की शिफ्ट की नई टाइमिंग

