गोरखपुर. जिले में सोमवार देर रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू मारा गया. खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा में हुई इस मुठभेड़ के दौरान एक मुख्य आरक्षी भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें- जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो’ असरः स्टोन पिचिंग और स्पर निर्माण में करोड़ों का खेला, सुशासन’राज’ में कब थमेगा कुशासन?

पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला वांछित अपराधी मुस्तफिजुल रहमान इलाके से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर एसटीएफ और खोराबार पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- ‘सरकार सत्ता के अहंकार में संवेदनहीन हो गई…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार से जनता परेशान

मुस्तफिजुल रहमान पर बसपा नेता कमालू की हत्या समेत हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी, चोरी और पुलिस हिरासत से फरार होने सहित 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. वर्ष 2021 में दर्ज हत्या के मामले में एडीजी वाराणसी ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद वह गुजरात भाग गया था. वर्ष 2024 में महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले की पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस, खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.