PM Modi Breakfast Meeting With Rebel MP: ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से बगावत करने वाले सांसदों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रेकफास्ट मीटिंग की। आज (7 अगस्त) सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे गुट से अलग हुए सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ हूं। प्रधानमंत्री मोदी से सभी बागी सांसदों से अपने-अपने क्षेत्र में विकास पर ध्यान देने की बात करते हुए कहा कि अगर विकास परियोजनाओं से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें।

बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी बागी सांसदों से संसद की डिबेट में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का सुझाव दिया। PM मोदी ने कहा कि एनडीए एक परिवार है। उन्होंने शिवसेना में हाल ही में शामिल 6 सांसदों के साथ एक अलग बैठक की।

उन्होंने सांसदों से संसदीय इतिहास को पढ़ने, जानने और समझने के लिए कहा। PM मोदी ने बताया कि संसद में इतिहास से जुड़ा बहुत सारा मैटेरियल उपलब्ध है, डिबेट में तैयारी करने के लिए उसका इस्तेमाल कीजिए। साथ ही सांसदों को अपने-अपने राज्यों के विकास के लिए काम करने की सलाह दी और इस बात पर जोर दिया कि जब राज्य आगे बढ़ेंगे, तभी देश का भी विकास होगा।

अजीत पवार ग्रुप के सांसदो से मराठी में भी बात की

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने धाराशिव से सांसद ओमराजे निंबालकर से उनके योग अभ्यास के बारे में भी पूछा। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के शिवसेना शिंदे ग्रुप और एनसीपी अजीत पवार के ग्रुप के कई सांसदो से मराठी में भी बात की। साथ ही प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके संसदीय क्षेत्र व वहां चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि अगर विकास परियोजनाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें।

बैठक के बाद सांसदों ने ये कहा

PM मोदी के साथ ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग के बाद NCPI MP सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि PM मोदी ने पूछा कि हममें से कौन योग करता है। उन्होंने हमसे हर हफ़्ते हेल्थ चेकअप करवाने को कहा। उन्होंने पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के बारे में बात की।वहीं NCPI MP रचना बनर्जी ने कहा कि PM मोदी से ब्रेकफ़ास्ट पर मिलकर नया अनुभव हुआ और बहुत सम्मानित महसूस हुआ, यह बहुत फ़ायदेमंद बातचीत थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m