गुजरात के मोरबी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति के कैंसर के इलाज के लिए उधार लिए गए एक लाख रुपये नहीं चुकाए, तो आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब इलाज के दौरान बेटे का बोन मैरो उसके पिता (महिला के पति) से मेल नहीं खाया।
पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2020 में उसके पति को हड्डियों का कैंसर (बोन कैंसर) होने का पता चला था। इलाज के भारी खर्च के लिए महिला ने मोरबी की एक भाजपा नगर पार्षद के पति से एक लाख रुपये उधार लिए थे। आर्थिक तंगी के कारण जब महिला यह कर्ज नहीं लौटा पाई, तो आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर और मजबूरी का फायदा उठाकर कई बार हवस का शिकार बनाया।
मामले की सच्चाई तब सामने आई जब डॉक्टरों ने पीड़िता के पति के इलाज के लिए ‘बोन मैरो ट्रांसप्लांट’ की सलाह दी। इसके लिए जब उनके बेटे का बोन मैरो टेस्ट कराया गया, तो उसकी रिपोर्ट पिता से मैच नहीं हुई। चिकित्सीय रिपोर्ट के बाद जब परिजनों ने पूछताछ की, तो महिला ने रोते हुए आपबीती सुनाई और पूरी घटना का खुलासा हुआ।
सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने मोरबी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



