तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक कमरे में रखकर कई बार दैहिक शोषण किया और पुलिस का दबाव बढ़ने पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे उमरिया से दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला बदेरा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 29 सितंबर को एक लड़की रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई, जिसके परिजन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद नाबालिग को दस्तयाब कर लिया गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान उसकी जान-पहचान करण सिंह चौहान पुत्र नृपेंद्र सिंह (20) निवासी रोहनिया, जिला उमरिया से हो गई थी।
ये भी पढ़ें: जमीनी रंजिश का खौफनाक अंत: दूध लाने निकले किसान की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
इसी दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर नजदीकी बढ़ाई और घर से भगा ले गया। आरोपी ने उसे एक कमरे में रखकर कई बार दैहिक शोषण किया और जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो छोड़कर भाग गया। पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई, जिसे मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

