धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। Municipal Council By-election: जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर हुए उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। यहां खाली कुर्सी ने 466 वोटों से जीत दर्ज कर ली। जबकि वर्तमान अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को हार का सामना करना पड़ा।

पृथ्वीपुर के शासकीय महाविद्यालय में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना में खाली कुर्सी को 2633 जबकि भरी कुर्सी को 2167 वोट मिले। इस तरह खाली कुर्सी 466 मतों से विजयी घोषित हुई। 

गौरतलब है कि अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर के खिलाफ 12 पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद 4 नवंबर को मतदान कराया गया था। नगर परिषद के 15 वार्डों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर कुल 4800 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसका चुनाव परिणाम आज आया जिसने खाली कुर्सी भरी कुर्सी पर भरी पड़ी और खाली कुर्सी विजय हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m