अमेरिका के Midterm चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार के बाद, वर्तमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाने में जुट गए है. उन्होंने ट्रंप की छवि से अलग होकर आर्थिक राष्ट्रवाद, विदेश नीति में संयम और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर फोकस किया है. कहा जा रहा हि कि 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी का यह एक हिस्सा है.

वेंस के भाषणों में अब आर्थिक राष्ट्रवाद, विदेश नीति में संयम और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे मुद्दे ज्यादा केंद्र में हैं। रणनीति से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव सोची-समझी राजनीतिक योजना का हिस्सा है.

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद जेडी वेंस ने अपनी राजनीतिक रणनीति बदली है, जो उन्हें डोनाल्ड ट्रंप से अलग पहचान दिलाकर 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की ओर ले जा सकती है. सितंबर में हुए रिपब्लिकन कन्वेंशन के बाद से वेंस के भाषणों के विश्लेषण में यह बदलाव साफ दिखाई दिया है.

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी राजनीतिक रणनीति बदलनी अभी से ही शुरू कर दी है. उन्होंने ट्रंप के विवादास्पद फैसलों- जैसे कि ईरान युद्ध और बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन का जिक्र करना लगभग बंद कर दिया है.

इसके बजाय उन्होंने अपने नीतिगत एजेंडे- आर्थिक राष्ट्रवाद, विदेश नीति में संयम और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे विषयों पर ही जनता से वोट देने की अपील की. रणनीति से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव सोची-समझी राजनीतिक योजना का हिस्सा है.

ट्रंप ने भी उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है. लेकिन चुनाव नतीजों के बाद वेंस की टिप्पणियों ने उनकी महत्वाकांक्षाओं को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं. फिलहाल वेंस के पास ट्रंप जैसा देशव्यापी राजनीतिक नेटवर्क नहीं है। इसके बावजूद हालिया चुनाव प्रचार में उन्होंने ट्रंप के चुनावी रिकॉर्ड को केंद्र में रखने के बजाय अपने मुद्दों और नीतिगत प्राथमिकताओं को आगे रखा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m