मुंबई के BMC संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं को गेट पर रोकने का मामला सामने आया है, जिसके बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि बुर्का पहनी दो महिलाओं को अस्पताल के प्रवेश द्वार पर रोक कर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बुर्का हटाने को कहा. वायरल वीडियो में बॉम्बे हाई कोर्ट की वकील जहरा शेख और उनकी दोस्त को अस्पताल के गेट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है.
अधिवक्ता जहरा शेख अपनी सहेली के साथ अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने पहुंची थीं. आरोप है कि गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति देने से पहले बुर्का और नकाब हटाने को कहा.
BMC द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में बुर्का पहने दो महिलाओं को प्रवेश से कथित तौर पर रोके जाने का मामला सामने आया है. दो महिलाएं अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंची थीं. दावा है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बुर्का हटाने के लिए कहा, जिस पर अधिवक्ता जहरा शेख ने आपत्ति जताई. शेख ने इसे अपनी गरिमा, निजता और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ा मुद्दा बताया.
इसी दौरान अस्पताल में तैनात महिला पुलिसकर्मी और महिलाओं के बीच बहस हो गई. घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. WAHIN, सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल के प्रवेश द्वार पर आगंतुकों की पहचान सत्यापित करने के लिए एहतियाती उपायों और बच्चों की चोरी संबंधी चिंताओं का हवाला दिया.
जानकारी के अनुसार, घटना की स्थानीय पुलिस में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना या बुर्का हटाने की कथित मांग के पीछे की परिस्थितियों की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



