अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में सोमवार दोपहर एक महिला ने चाकू से दो लोगों पर हमला कर दिया. महिला द्वारा किये गए इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ. टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी करने वाली महिला को पुलिस ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. दावा किया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी. अधिकारियों के मुताबिक यह हमला बिल्कुल अचानक और बिना किसी वजह के हुआ था.

अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित टाइम्स स्क्वायर के पास सोमवार को एक महिला ने बेवजह दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उस महिला को गोली मार दी.

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के पास 49 वर्षीय महिला के अचानक किये गए चाकुओं के वार से एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक 68 वर्षीय पुरुष घायल हो गया. घायल पुरुष की हालत अब स्थिर है. पुलिस ने आरोपी महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब महिला पुलिस पर भी हमला करने को दौड़ी तो उसे गोली मार दी गई. गोली लगने से हमलावर महिला की मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमला करने वाली की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. अधिकारियों के मुताबिक यह हमला बिल्कुल अचानक और बिना किसी वजह के हुआ था. यह घटना दोपहर करीब 4 बजकर 36 मिनट पर टाइम्स स्क्वायर के सबसे व्यस्त इलाके में हुई. उस समय हजारों लोग, पर्यटक और परिवार वहां मौजूद थे. सिर्फ 20 सेकंड के अंतराल में महिला ने दो लोगों पर चाकू से वार किया.

NYPD कमिश्नर जेसिका टिश के अनुसार, 49 वर्षीय पामेला सिसनेरोस ने करीब 20 सेकंड के भीतर दो लोगों पर चाकू से हमला किया. दोनों घायलों और संदिग्ध महिला को बेलेव्युए अस्पताल ले जाया गया था. अधिकारियों ने सिसनेरोस के साथ करीब चार मिनट तक बातचीत की और उसे कई बार दोनों चाकू नीचे रखने का आदेश दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m