पाकिस्तान ने एक बार फिर अपना घिनौना कट्टरपंथ का चेहरा दिखाते हुए पंजाब प्रांत में 100 साल से अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर को को गिरा दिया. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नारोवाल जिले का 100 साल से भी पुराना ऐतिहासिक हिंदू मंदिर ढहा दिया गया है. कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों ने मंदिर को उसकी जमीन को पास के एक मदरसे में मिलाने के लिए ढहा दिया. अधिकारियों और अल्पसंख्यक संगठनों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
करीब 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला यह 100 से 125 साल पुराना मंदिर लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले के सिराज गांव में स्थित था.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को कथित तौर पर धार्मिक कट्टरपंथियों ने गिरा दिया. इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समाज और अल्पसंख्यक नेताओं में भारी गुस्सा है. आरोप है कि कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के लोगों ने ये हरकत की है. उन्होंने पास के मदरसे के विस्तार के लिए इस प्राचीन मंदिर को ढहा दिया.
वहीं, सरकार ने दावा किया कि पुराना मंदिर भारी बारिश के कारण अपने आप ढह गया. पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी ने पंजाब सरकार से मंदिर गिराने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और मंदिर का पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है.
पीएमएमपी के अध्यक्ष असलम परवेज सहोत्रा ने बताया कि उन्होंने 28 अगस्त को पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से मुलाकात कर आरोपियों तथा मंदिर की सुरक्षा में विफल रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन सौंपा.
असलम परवेज सहोत्रा ने आगे बताया कि मंदिर के शिखर की धातु, अन्य सामग्री और मलबे की ईंटों को भी बाद में वहां से हटा दिया गया.
पंजाब प्रांत में 100 साल से भी ज्यादा पुराना एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया है. सदियों से खड़ा ये प्राचीन मंदिर एक दिन अचानक ध्वस्त हो गया. बताया जा रहा है कि 21 अगस्त को मंदिर गिराने वाले लोग प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) से जुड़े थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


