सऊदी अरब के दम्मम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ़्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट ने बम की धमकी की खबर के बाद लैंडिंग की. प्लेन के क्रू मेंबर को टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला जिस पर “बम” लिखा था. फ्लाइट में 32 यात्री सवार थे और उन सभी को टर्मिनल टू पर सुरक्षित उतार लिया गया. फ्लाइट की जांच की जा रही है.
बम की धमकी मिलने के बाद सोमवार को एअर इंडिया की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया था.
दम्मम-दिल्ली एयर इंडिया की एक फ़्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जब एक क्रू मेंबर को टॉयलेट में “बम” लिखा एक टिशू पेपर मिला. शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट का टर्मिनल स्टाफ ने एक अलग जगह पर सैनिटाइज़ेशन प्रोसेस शुरू कर दिया.
अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को जांच के लिए अलग किया है। अभी तक किसी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, फायर ब्रिगेड, सीएसएफ, बम स्क्वॉड और अन्य रेस्क्यू टीमों ने प्लेन को घेर लिया था.
क्रू मेंबर को टॉयलेट में अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला था. क्रू ने पायलट को सूचना दी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक, पायलट ने करीब के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी. फिलहाल, अभी एयरक्राफ़्ट की सिक्योरिटी जांच चल रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


