CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में बीजेपी की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को उन्होंने ‘झूठ की गूंज’ बताया और CJP को कांग्रेस जिताओ प्रोग्राम करार देते हुए इसे भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े संगठनों से जोड़ा.

CM फडणवीस ने CJP पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘रामायण काल में कलि नाम का एक राक्षस था, जो बार-बार अपना रूप बदलता था. यह भी उसी तरह का मामला है.’

CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘CJP कोई छोटा-मोटा संगठन नहीं है, यह कांग्रेस जिताओ प्रोग्राम है. उन्होंने इसे भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े संगठनों से जोड़ा. उन्होंने आगे कहा कि जो चेहरे आम जन को दिख रहे है ये सिर्फ ऊपर के चेहरे हैं. जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल 180 संगठनों का हिस्सा थे.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि ‘जिन्होंने बाबासाहेब के संविधान में दिए गए अधिकारों को 1975 में संविधान संशोधन करके बदल दिया, मौलिक अधिकारों को खत्म कर दिया, वो आज LAALसंविधान की बात कर रहे है, जो माओवादियों की है.

सीएम ने कहा कि ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज की इस पीढ़ी को मैं Gen Z नहीं कहता, मैं इसे युवाशक्ति कहता हूं. राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि हमारी बेटियों से कहा जाता है कि अपने परिवार के खिलाफ विद्रोह करो. महिलाओं के लिए यहां कोई जगह नहीं है.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मौजूद एक युवा लड़की तुरंत घर गई और उसने फैक्ट-चेक किया. उसने देखा कि राहुल गांधी द्वारा बताए गए 40 मुद्दों में से 29 मुद्दे झूठे हैं. इसके बाद तुरंत कर्नाटक सरकार ने उस लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी. इसलिए यह ‘छात्रों की गूंज’ नहीं, बल्कि ‘झूठ की गूंज’ का नाटक शुरू किये है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m