रायपुर। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई रविवार को मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में NEWS 24 और लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर के रूप में शामिल हैं, जो इस अभियान को व्यापक स्तर पर पहुँचाने में सहयोग करेंगे।
कब से कब तक और कहां होगा आयोजन ?
यह रक्तदान शिविर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विमतारा हॉल, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होगा। इस अभियान में DKMS Foundation India, ICAI (Raipur Branch) एवं आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा।

महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
आयोजकों ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं संस्थानों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। साथ ही कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। “रक्तदान – महादान। आइए, मानवता की इस सेवा में सहभागी बनें और किसी के जीवन में नई उम्मीद बनें।”
500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

